घर-घर से गीला-सूखा कचरा संग्रह कर स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
गुमला, जून 12 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में सीओ खाखा सुशील कुमार के नेतृत्व में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रबुद्धजनों के सहयोग से कचरा संग्रह वाहन क्रय किया गया और गुरूवार को मुखिया कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पहान द्वारा पूजा-अर्चना के बाद फीता काट कर किया गया। मौके पर सीओ खाखा सुशील कुमार,शिवकुमार भगत, मुखिया योगेंद्र भगत, शीला कुजूर सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। कचरा वाहन में लाउडस्पीकर लगाया गया है। जिसके माध्यम से लोगों को घरों से गीला व सूखा कचरा संग्रहण के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्धारित डिब्बों में कचरा संग्रहित कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गांव टांई में घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश दिया पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.