गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- - शहर के 100 वार्डों के लोगों को मिलेगा लाभ, कूड़ा निस्तारण में होगी आसानी ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। अब घर-घर से कूड़ा उठाने वाले 700 से अधिक वाहनों पर चालक के साथ एक सहायक भी तैनात किया जाएगा। यह सहायक सीधे लोगों से कूड़ा लेकर उसे गाड़ी में डालेगा, जिससे न सिर्फ कूड़ा उठान प्रक्रिया तेज होगी बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।नगर निगम के पास छोटे-बड़े कूड़ा उठाने के 700 से अधिक वाहन हैं। इन वाहनों से शहर के घर घर से कूड़ा उठाकर से कूड़ा डलाव घर व ट्रांसफर स्टेशन तक ले जाया जाता है। निगम के इन वाहनों पर अब तक सिर्फ चालकों की ही तैनाती है। इस कारण कूड़ा उठान की जिम्मेदारी केवल चालक के भरोसे थी। ऐसे में कई बार चालक को वाह...