गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में घर-घर से कूड़ा उठाने, उसे अलग करने और उसके निस्तारण की व्यवस्था एक बार फिर से सरकारी लेटलतीफी की भेंट चढ़ गई है। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए निकाले गए 315.2 करोड़ रुपये के बड़े टेंडर (निविदा) की प्रक्रिया फिर से लटक गई है। पहले इस निविदा को खोलने की तारीख 23 मार्च तय की गई थी, जिसे अब प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 27 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय (डीयूएलबी) द्वारा इस पूरी योजना के नियमों और शर्तों में एक बार फिर से बदलाव किया जा सकता है, जिसके कारण यह देरी हो रही है। इससे पहले नौ फरवरी को ठेकेदार कंपनियों के साथ हुई बैठक में बल्क वेस्ट जनरेटर और सालाना कीमतों में बढ़ोतरी के नियमों को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.