गोपालगंज, जनवरी 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित जिला परिषद के सभागार में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उक्त अभियान के जिला समन्वयक, जिलास्तरीय पदाधिकारी और कर्मी सहित जिले के तीन प्रखंडों गोपालगंज सदर, मांझागढ़ व कुचायकोट के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सबंधित प्रखण्ड समन्वयक शामिल हुए। इन्हें पंचायतों के वार्डों में प्रतिदिन घर-घर से कचरा उठाव करने और स्वच्छता शुल्क संग्रह करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही संग्रहित स्वच्छता शुल्क को ग्राम पंचायत के सबंधित खाते में जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए। इससे पहले उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और डीआरडीए निदेशक राकेश चौबे ने दीप जलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.