कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों ने आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, पुनरीक्षण प्रक्रिया तथा अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया, गणना प्रपत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों के संकलन, दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन, ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।इस यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए वॉलेंटियरों का जिला...