उरई, मार्च 19 -- कोंच, पड़री। कोंच में बड़ी माता मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, काली माता मंदिर धनुतालाब और बोधरी माता मंदिर में नवरात्र की धूम रही। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। घरों में भी भक्तों ने व्रत रखकर मां का आह्वान किया। पूरे नगर में धार्मिक गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ज्योतिर्विद पण्डित संजय रावत ने बताया घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2026 को सुबह 6,52 से 7,53 बजे तक ही रहा। इसी तरह पड़री में माता हुल्का देवी , काली माता मंदिर, मां तलाबाली शेरावाली माता, भदारी में मां भद्राणी और परमहंस तोताराम महाराज समाधि मंदिर मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए माता बहिनों को का तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...