मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी शुक्रवार को सूरज की पहली किरण फूटते ही द्वितीय मां ब्रह्मचारणी की उपासना के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करते हुए माता रानी की उपासना की। कई जगहों में हवन पूजन के साथ महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माता रानी के प्रथम स्वरुप के दर्शन किए।शुक्रवार को शहर के शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर फातिमा तिराहा, वन देवी, देईया मां खुरहट समेत प्रमुख मंदिरों में भोर से ही भक्तों का आना जाना शुरु हो गया। पूजा की थाली सजाकर पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर रोरी चंदन के साथ पुष्प चढ़ाए। साथ ही मिष्ठान आदि का भोग लगाकर आरती उतारी। इसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.