साहिबगंज, अप्रैल 15 -- प्रखंड के आरके प्लस टू स्कूल में बुधवार को 'स्कूल रूआर' अभियान को लेकर प्ररवंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत नामांकन व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बीइइओ ने कहा कि विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों के पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का स्कूल में नामांकन तथा 5-18 वर्ष तक के बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- 'स्कूल रूआर' कार्यशाला आयोजित, नामांकन बढ़ान...