नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नोएडा महानगर भाजपा के नेताओं ने सोमवार को बैठक की। सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में स्थानीय विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाना होगा। अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित कर सहभागिता करनी होगी, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप ले सके। नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि शहर से 200 बसें एवं सैकड़ों की संख्या में कारों का काफिला रैली में शामिल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...