बस्ती, मई 23 -- मुंडेरवा। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड इकाई मुंडेरवा के प्रधान प्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव ने संबंधित प्रगणकों, सुपरवाइजरों व फील्ड ट्रेनरों को फूलमाला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान चार्ज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुंडेरवा कीर्ति सिंह ने सभी प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकतम घरों का सर्वेक्षण कर प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता व समयबद्धता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम के बाद जनगणना टीम ने क्षेत्र ...