फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। आदिशक्ति की आराधना के नौ दिवसीय पर्व की गुरुवार से शुरुआत हो गई। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। नवरात्र शुरु होने के बाद धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होने लगे। घरों और मंदिरों में देवी का भव्य दरबार सजाया गया। अभिजीत मुहूर्त में घर-घर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की गई। देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचे। दिनभर लोग दर्शन-पूजन के लिए आते जाते रहे। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घंटा-घड़ियाल और शंख की गूंज के बीच माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन सुबह सवेरे शहर के दुर्गा मंदिर, मां शीतला मंदिर, ताम्बेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालओं के पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.