पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एवं संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की पहली साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। घर-घर जाकर बुखार, खांसी-जुकाम आदि रोगियों की जांच कराई जाएगी। डीएम ने बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, नगर विकास आदि द्वारा कार्ययोजना बनाकर सम्पूर्ण माह में अपने-अपने विभागों के माइक्रोप्लान को बताया। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत की गयी प्रगति रिपार्ट में ग्राम स्तर पर अभियान के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली रैलियां एवं बैठकें की जा चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रथम सप्ताह में शत-प्रतिशत पूर्ण ...