बाराबंकी, अगस्त 7 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के सफल एवं व्यापक आयोजन के लिए जनपद स्तरीय विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए समस्त विभागों को समयबद्ध रूप से कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का संचालन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 6 लाख 30 हजार तिरंगा ध्वजों के निर्माण एवं वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। विकास खण्ड स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगा ध्वजों का निर्माण कराया जाएगा तथा ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर "तिरंगा ध्वज मेले" आयोजित कर ग...