अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुर्वेद चिकित्सा को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के लाभों से अवगत कराया जाएगा। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न बीमारियों के आयुर्वेदिक इलाज, घरेलू औषधीय उपाय, खान-पान और दिनचर्या से जुड़ी उपयोगी जानकारियां देंगे। बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार पद्धति अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों को शिविरों की जानकारी देने के साथ आयुर्वेदिक उपचार अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं, जिससे अधिक से अधिक ल...