महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण व गृह सर्वेक्षण की प्रक्रिया को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रगणक घर-घर पहुंचकर कुल 33 सवालों के जरिए परिवार व आवास से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है। जनगणना कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प रहेगा, जबकि 2 मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।इस दौरान घर का नंबर, मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, बिजली, जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा परिवार से जुड़े सवालों में सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, सामाजिक वर्ग, घर का स्वामित्व, विवाहित परिवारों की संख्या ...