गया, सितम्बर 2 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 'जांच व उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनीता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, डॉ. अंशु कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अजहर इमाम, राजद नेता सुभाष यादव, स्वास्थ्य प्रबंधक ज्योति कुमारी, अस्पताल प्रबंधक राजेश कुमार, राकेश शर्मा मौजूद रहे।अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें टिकारी क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। जांच के दौरान विभिन्न बीमारियों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जिले में शुरू हुआ जांच...