घर-घर पहुंचकर बीएलओ जोडेंगे वोटर लिस्ट में छूटे नाम
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाने वाले पात्र लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ऐसे मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाएंगे। अभियान में खासतौर पर उन मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनका नाम 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली में था, लेकिन एसआईआर के बाद तैयार सूची में शामिल नहीं हो सका। पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। प्रत्येक बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 20 से 25 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- 10 अक्तूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप रात्रि आश्रय स्थलों, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.