घर घर पहुंचकर डेंगू और संचारी बीमारियों से बचाव के लिए दें रही जानकारी
गाजीपुर, जुलाई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। डेंगू व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों व नगर के घर घर जाकर लोगों को बचाव के उपाय बताने के साथ-साथ स्वच्छता के लिए जागरूक भी कर रही हैं। पीड़ित रोगियों को चिह्नित कर उन्हें सीएचसी उपचार के लिए भेज रही हैं। इन दिनों मौसम परिवर्तन के बीच डेंगू बुखार, मौसमी बुखार, टाइफाइड, मलेरिया काफी तेजी से फैल रहा है। लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक व बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा बहुएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू बुखार, मलेरिया, क्षय रोग, गोल्डन कार्ड, वैक्सीन आदि की जानकारी लेकर उन्हें बीमारियों से बचने के लिए सुरक्षा के उपाय बताने के साथ साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। रोग पीड़ित को उचित उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.