महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आयुष्मान भारत योजना कार्ड वंचित लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हे कार्ड जारी कराने के लिए कार्यालय नही जाना पड़ेगा। आशा उनके घर पहुंचेगी। चयनित परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड जारी करेंगी। इसके लिए उन्हें आईडी जारी किया गया है। अभियान के तहत लोगों को कार्ड जारी करेंगी।आयुष्मान भारत योजना में जिले के दो लाख 52 हजार 446 परिवार चयनित हैं। इन चयनित परिवारों में 11 लाख 72 हजार 839 सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करना अनिवार्य हैं। गोल्डेन कार्ड जारी करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, ब्लाक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिले स्तर पर सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में व्यवस्था है। इसके अलावा योजना में चयनित 19 निजी हास्पिटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.