गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं 07 के पार्षद प्रत्याशी समीर दीप के पक्ष में गुरूवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान समीर दीप ने घर-घर जाकर दस्तक दी और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। समीर दीप ने कहा कि जनता का साथ मिला तो वार्ड में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगें। सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क सहित अन्य सुविधाएं बहाल करेंगे। जनसंपर्क में प्रो विनीता कुमारी, चंपा देवी, बबीता सिन्हा, नरेंद्र श्रीवास्तव, नवीन, प्रेम सहाय, छट्ठू राम, लक्ष्मी देवी, सागर, गीता देवी ,जयप्रकाश, मुकेश कुमार पिंटू, रीना सिन्हा, आशीष कुमार, कृष्णा शर्मा, चंदन सिन्हा, किरण देवी, दिनेश विश्वकर्मा, रिंकी देवी, रेखा देवी, गीता देवी, जागेश्वरी देवी, रीना सिन्हा, बेबी मिश्रा, रेखा कुमारी गौरव , विक्की पासवान, शुभ दीप आदि थे।

हिंदी हिन्द...