घर-घर दस्तक देंगे गुरुजी, हर बच्चे का होगा स्कूल में दाखिला
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं के समापन के साथ ही अब शिक्षा विभाग नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों में जुट गया है। जनपद में आगामी 1 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का जोरदार आगाज होने जा रहा है। इस बार विभाग का मुख्य लक्ष्य जिले के नामांकन ग्राफ को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मुजफ्फरनगर में 951 परिषदीय स्कूल संचालित है, जिनमें नए दाखिले के लिए स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत के लिए शहर क्षेत्र के एक विद्यालय को चिन्हित किया जा रहा है, जहां भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बीएसए ने सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें डोर-टू-डोर सर्वे होगा, जिसमें शिक्षक अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.