रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में सोमवार को नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान का प्रधान डाकघर में कार्यरत कर्मचारियों ने स्वागत किया। सहायक डाक अधीक्षक ने कहा कि डाकघर की सेवाओ को जिले भर में जन सेवा के भाव से पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिले भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में जाकर सभी विद्यार्थियों का शून्य बैलेंस में खाता खोलने के लिए जिले भर के डाक कर्मचारी को निर्देश दिए। कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम घर के सभी सदस्यों का डाकघर में खाता खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने डाक कर्मचारियों के साथ बैठक कर डाक विभाग की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक निरीक्षक रामगढ़ पूर्वी आशीष कुमार पांडेय, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.