कानपुर, जून 7 -- कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर के बैनर तले ब्राह्मण जागरूकता अभियान के तहत दर्शनपुरवा में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने की खातिर ब्राह्मणों को एकजुट होकर एक मंच आने की जरूरत है। परिषद कानपुर, यूपी सहित घर-घर जाकर ब्राह्मण जोड़ों अभियान चलाएगी। दर्शनपुरवा में ब्राह्मण जागरूकता सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी और विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले, विधानसभा क्षेत्रों, वार्ड, ब्लॉकों, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायतों में निवास करने वाले ब्राह्मणों का फार्म भराएंगे। सूबे की 403 विधानसभा क्षेत्रों में बैठ...