बेगुसराय, मार्च 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रखंड में कुल 3295 पेंशनधारियों का अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं होने पर इन लाभार्थियों की पेंशन बंद हो सकती है। बीडीओ राहुल कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण डोर-टू-डोर अभियान के तहत बायोमेट्रिक माध्यम से विहित प्रपत्र में किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बीडीओ ने सभी पंचायत कार्यालय सहायकों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, विकास मित्रों, जीविका दीदियों आदि को निर्देश दिया है कि वे आपसी ...