प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा, संवाददाता। एमएएस डिग्री कॉलेज शेखपुर आशिक में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन शनिवार को महिला सशक्तीकरण, साक्षरता जागरुकता अभियान के साथ हुआ। सुबह कॉलेज के प्रबंधक इन्नू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी रैली लेकर शेखपुर आशिक, दुखियापुर, पूरे झाऊ आदि गांवों में घर-घर जाकर महिलाओं को साक्षरता का महत्व समझाया। महिला सशक्तीकरण में साक्षरता के योगदान पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने महिलाओं को समझाया कि जब शिक्षित होगी, तभी नारी समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगी। मुख्य अतिथि समाज सेवी सुरेश कुमार पांडेय ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के लक्ष्य उद्देश्य को सदैव अपने जीवन में धारण करने को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ.पंकज कुमार श्रीवास...