घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र भरवाएंगे बीएलओ, सही जानकारी दें
घाटशिला, जून 25 -- धालभूमगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी ने की। इसमें अधिकारियों ने एसआईआर की कार्ययोजना, उद्देश्य तथा राजनीतिक दलों और बीएलए-2 की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को एक प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को दोनों प्रतियों में समान जानकारी भरकर, नवीनतम रंगीन फोटो संलग्न कर तथा हस्ताक्षरित प्रपत्र बीएलओ को वापस देना होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.