गौरीगंज, फरवरी 25 -- भेटुआ। समाजसेवी चिंतक डा. रमाकांत क्षितिज ने बुधवार को गैरिकपुर और हारीपुर ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर बुजुर्गों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों से उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान दिया। डॉ. क्षितिज के स्नेहिल व्यवहार से बुजुर्ग भावुक हो उठे और आशीर्वाद दिया। डॉ. क्षितिज ने कहा कि बुजुर्ग समाज की जीवित धरोहर हैं और उनका सम्मान ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर उनकी माता भानुमति तिवारी और पत्नी संगीता तिवारी ने भी बुजुर्गों का सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...