बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। बीएसए सचिन कसाना ने घर-घर जाकर परिषदीय स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराए। करीब 20 बच्चों के दाखिले कराए। अभिभावकों को उनके घर जाकर बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुक किया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामाकंन बढ़ाने को लेकर बीएसए सचिन कसाना ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शनिवार को नवाब का अहाता, मुकरपुर खेमा, शहबाजपुर खाना, लडूपुरा आदि में घर-घर जाकर बच्चों के परिषदीय स्कूलों में दाखिले कराए। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुक किया और स्कूलों में नामांकन कराने के लिए जागरुक भी किया। बीएसए सचिन कसाना ने नवाब का अहाता में 9, लडूपुरा में 11 बच्चों के दाखिले कराए। बीएसए ने कहा कि एक भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि, हेमेन्द्र सिंह आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.