साहिबगंज, जुलाई 7 -- पतना। प्रखंड के सभी बीएलओ ने अपने अपने कार्य क्षेत्र पर एसआईआर 2026 को लेकर कार्य तेज कर दिया है। बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाताओं के बीच दो दो एसआईआर प्रपत्र का वितरण पहले ही कर चुका है। इधर एसआईआर प्रपत्र को सही सही भरने के लिए प्रत्येक गांव के टोले/मोहल्ले में शिक्षित युवाओं व जानकर लोगों के सहयोग से बीएलओ घर घर जाकर फॉर्म भराया जा रहा है। इधर एसआईआर में कोई भी योग्य मतदाता का नाम न छुटे व कोई भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़े उसका विशेष ध्यान देकर प्रपत्र भरने का काम चल रहा है। सावधानी पूर्वक बीएलओ के समक्ष ही प्रपत्र भरने के कारण अब तक क्षेत्र से किसी भी प्रकार की परेशानी आने की सूचना प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि ससमय सभी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरकर जमा क...