शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए विभाग ने दोनों की संयुक्त कार्यशालाएं आयोजित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया है। विभाग की ओर से स्कूलों में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयों के समग्र विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी लेंगे तथा लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद करेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार कार्ड की सीडिंग का कार्य भी त...