कटिहार, जुलाई 15 -- बरारी,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने की। आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श कुमार अमन ने डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा पात्र एवं वंचित परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी पीडीएस दुकानदार अपने-अपने पंचायत एवं वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करे। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण में 13 अगस्त तक बनेंगे 49,455 नए राशन कार्ड उन्होंने बताया कि स्मार्ट पीडीएस प्रणाली के माध्यम से ...