दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। डीएम ने विद्युत विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंताओं तथा वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक खपत ज्यादा है तथा जो इच्छुक हैं, उनके घर जाकर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ही सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में बताया गया कि इस योजना अंतर्गत जिले में कुल 1775 आवेदन आये हैं एवं 908 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन किया है। 329 उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन कर दिया गया है। 308 उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी दी जा चुकी है। बताया गया कि इस योजना में एक किलोवाट के लिए 30 हजार, दो किलोवाट के लिए 60 हजार तथा तीन किलोवाट या इससे ऊपर के लिए 78 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.