जमशेदपुर, जून 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन ने 10 जून तक सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों से माइक्रो प्लान मांगा है, ताकि पोलियो की खुराक लेने वाले बच्चों का सही आकलन हो सके। तीन दिवसीय अभियान में हजारों स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और स्वयंसेवक शामिल होंगे। जिले के 11 प्रखंडों के 1595 गांवों में यह अभियान चलेगा। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दो बूंद पोलियो दवा दी जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, स्कूल, पंचायत भवन और बस्तियों में भी शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण कुल तीन हजार से ज्यादा शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। दूस...