अमरोहा, अप्रैल 11 -- रहरा। विकास खंड गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में शिक्षकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन नामांकन हेतु सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया। शिक्षकों ने विशेष रूप से छह से 14 वर्ष की आयु वर्ग के उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनका अभी तक किसी विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ है। अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं, जैसे निशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मिड-डे-मील और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, संजय सिंह, इंद्र सिंह, अमित कुमार, मदनपाल, अजय सागर, मनीष कुमार, रेनू कंसल, राशिद अली, संतराम सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.