मेरठ, अप्रैल 9 -- गुरुवार को सरधना नगर मंडल के वार्ड नंबर 23 मोहल्ला गुजरान और ग्राम जुल्हेड़ा में बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया गया। जिला प्रभारी मुख्य अतिथि मान सिंह गोस्वामी ने लोगों को मोदी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी और उन योजनाओं के पत्रक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि अगर देश का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी से काम करें तो भारत देश को विकसित देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। अंत में मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक मंगू प्रधान और नवीन त्यागी रहे। इस मौके पर आलोक जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, संकेत सिंह, संजीव शर्मा और रक्षित गर्ग, प्रदीप बुद्धि राजा, मुदित महेश्वरी, उमा त्यागी, पिंकी सोम, ...