आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संचालन के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान बहु-विभागीय प्रयास है। जिसमें स्वास्थ्य, नगर निकाय, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, कृषि, पशुपालन, दिव्यांग कल्याण एवं सूचना विभागों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए साफ-सफाई, जलनिकासी, कूड़ा निस्तारण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान की मॉनीटरिंग एवं फील्ड स्तर पर नियमित समीक्षा पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि अप्रैल माह में संचालित होने वाला यह अभियान अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.