बेगुसराय, अगस्त 12 -- बलिया, एक संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मॉडल जिला के सफल क्रियान्वयन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर आभा कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को अनुमंडल अस्पताल बलिया के सभाकक्ष में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभात कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को आभा आईडी निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आभा कार्ड के महत्व तथा इसके माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थान पर करें डिजिटलीकृत प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुमन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ...