घर-घर जाकर अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ें शिक्षा सेवक
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अनामांकित एवं स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर मंगलवार को बीआरसी में तालीमी मरकज शिक्षा सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवकों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी बीईओ मेघा वर्मा ने की। उन्होंने शिक्षा सेवकों को झुग्गी-झोपड़ी और घर-घर जाकर अनामांकित बच्चों की पहचान कर निकट के विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। प्रभारी बीईओ ने कहा कि कमजोर बच्चों को विशेष शिक्षण के माध्यम से उनकी कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने असाक्षर महिलाओं के लिए संचालित केंद्रों को नियमित और सुचारू रूप से चलाने का भी निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा सेवकों को अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.