कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झामुमो की नेता शालिनी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की परेशानी सुनेंगे और उसका हल करने या कराने का प्रयास भी करेंगे। निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को कोडरमा में और मजबूत करने तथा जनाधार का दायरा और बड़ा करने का काम किया जाएगा। झामुमो की नेता शालिनी गुप्ता ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान के साथ विशेष बातचीत में पार्टी की कार्ययोजना के बारे में खुलकर बातें की। कोडरमा जिले के निकाय चुनाव में आए परिणाम पर कहा कि हर चुनाव जनता लड़ती है। यह चुनाव भी जनता ही लड़ रही थी। इसलिए जनता का फैसला ही सर्वोपरि और सर्वमान्य है। कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.