घर-घर जन्मे कान्हा, योगी ने उतारी आरती
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही घरों में बधाइयां गूंज उठीं। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' और 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव' की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप 'लड्डू गोपाल' को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नटराज की नगरी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.