सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा चल रहे ग्राम बस्ती चलो अभियान के निमित्त गांव गांव जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। विकास खंड लोटन के एकडेंगवा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क करते हुए मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम नेवास यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष लोटन संजय शुक्ला एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.