गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। दीनदयाल नगर मंडल के रघुपति सहाय नगर दाउदपुर स्थित दलित बस्ती समाजघर में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां गिनाती,'विकसित भारत-विकसित प्रदेश' पुस्तिकाएं वितरित कीं। जनसंपंर्क अभियान में भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पार्षद रविंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत नंदा नगर और महादेव झारखंडी क्षेत्रों में भी संपर्क अभियान चला। राजेश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय, समानता और समरसता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने सबको दिलाया...