घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण
मुरादाबाद, जून 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में घर-घर जनसंपर्क अभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन भाजपा दस सराय नगर मंडल पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने घर-घर जन संपर्क कर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान नगर विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत नींव डालने वाले साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकासशील देशों की आवाज़ को मंच दिया। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी व नवदीप टंडन, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.