नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा। विश्व कुष्ठ रोग दिवस 30 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग घर-घर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाएगा। अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। जागरूकता अभियान में आशा और एएनएम लोगों को बीमारी के हरेक पहलू के बारे में बताएंगी। अभियान के तहत कुष्ठ रोग के लक्षण, मिथक, जांच और इलाज के बारे में लोगों को बताया जाएगा। वर्तमान में जिले में 109 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। इससे पहले एक साल में मरीजों की संख्या 101 थी। अभियान जिले की सभी ग्राम सभाओं, पंचायतों और नगरीय वार्डों में चलाया जाएगा, जिसके तहत आम लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि बीमारी का कारण माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक बैक्टीरिया है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान के दौरान जिन-जिन गांवों में पिछले सात वर्षों के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.