साहिबगंज, मई 18 -- बोरियो। प्रखंड मुख्यालय में पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण पेयजल योजना के तहतघर-घर नल से जल की आपूर्ति ठप है। प्रखंड के बोरियो बाजार, बोरियो संथाली, गौरीपुर, ईमली गाछ , दनवार गांव के करीब 2200 लोगों के घर मेंपेयजल नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी मेंपेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लोग एक्वाराज सहित अन्य लोकल सप्लाई बोतल बंद पानी पीने को विवश हैं। जानकारी के अनुसार करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से पेयजल की टंकी का निर्माण किया गया है। गौरीपुर में स्थापित जल टंकी में मोरंग नदी ऐ इंटेक वेल के माध्यम से पानी पाईप के द्वारा भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- छह महीने से नल-जल योजना की व्यवस्था ठप लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि रख-रखाव एवं व्यवस्था के अभाव में पेय जल की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग की...