वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डोर टु डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी को तय बजट से अधिक भुगतान की शिकायतों की जांच होगी। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने घर-घर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन की कार्यप्रणाली और भुगतान में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। उपसभापति नरसिंह दास की अध्यक्षता में बनी समिति में कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव यादव, पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया, हनुमान प्रसाद तथा मदन मोहन दुबे हैं। समिति को सप्ताहभर में रिपोर्ट सौंपनी है। महापौर ने जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी को किसी भी भुगतान न करने का निर्देश दिया है।नगर निगम सदन की 22 मार्च को हुई मूल बजट की बैठक में अमरदेव यादव, सुरेश चौरसिया ने कंपनी को कूड़ा उठान के नाम पर हुए भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी नह...