घर-घर इंटरनेट पहुंचाने की रफ्तार तेज होगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देश के ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में तेज इंटरनेट पहुंचाने की सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार अब निजी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भारतनेट के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से सीधे जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नया पोर्टल बनाया जा रहा है और दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। इसका मकसद घर-घर तक इंटरनेट पहुंचाने की रफ्तार तेज करना है। भारतनेट परियोजना का कुल आकार 1.39 लाख करोड़ रुपये है और इसके तहत 1.5 करोड़ घरों तक कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन कनेक्शन पहुंचाने की रफ्तार धीमी रही है। सितंबर के अंत तक केवल 16.4 लाख घर ही जुड़े थे। आंकड़ों के अनुसार, इनमें सक्रिय कनेक्शनों की संख्या सिर्फ 9.47 लाख थी।
निजी सेवा प्रदाताओं की भागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.