फिरोजाबाद, मार्च 1 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक परिवार पर चचेरे भाई घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों के बीच वार्ता के दौरान भी आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की। इसके बाद घर पर पहुंच कर धमका रहे हैं कि मकान खाली कर दो अन्यथा जान से मार देंगे। थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर निवासी भगवान सिंह का कहना है कि बीते दिनों सुबह साढ़े सात बजे उनकी पुत्रवधु पशुओं की देखभाल कर रही थी तथा भगवान सिंह घर के अंदर थे। इस दौरान परिवार के चचेरे भाई मुन्नालाल एवं उसके बेटे रामहरी, सुनील तथा उसकी पत्नी श्रीमती घर पर आए तथा घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपी घर खाली करने के लिए धमका रहे थे। आरोप है रामहरी ने झांकरों के बोझ को बाखर में फेंक दिया। भगवान सिंह का कहना है कि इसके बाद वह प्रधान के घर पर बातचीत करने गए तो आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.