लखनऊ, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने मेरठ मंडल के घर खरीददारों को सुरक्षित रियल एस्टेट निवेश और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संवाद एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रेरा का उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि घर खरीददारों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आवासीय परियोजना में निवेश से पहले रेरा पोर्टल पर परियोजना का पंजीकरण, स्वीकृत मानचित्र, भूमि स्वामित्व, परियोजना की प्रगति, निर्धारित समयसीमा और प्रमोटर के रिकॉर्ड की जांच अवश्य करें। पूरी जानकारी के साथ लिया ...