मुरादाबाद, जून 9 -- घर खरीदने के लिए दस लाख रुपये देने से मना करने पर कोतवाली क्षेत्र निवासी मंगेतर और उसकी मां ने मंगनी के बाजवूद रिश्ता तोड़ दिया। कटघर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा निवासी युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका रिश्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के तम्बाकू वालान निवासी महफूज खान उर्फ शबाब तय हुआ था। बीते 17 मार्च 2026 को मंगनी का कार्यक्रम भी हो गया, जिसमें मंगेतर को एक लाख रुपये नकद, उकसी मां को सोने के कुंडल व अन्य आभूषण आदि दिए। खानेपीने के खर्च को मिलकर करीब मंगनी में करीब छह लाख रुपये खर्च हुए। युवती का आरोप है कि उसके बाद भी महफूज और उसकी मां तरह-तरह के बहाने से पैसे लेते रहे। पीड़िता के अनु...